फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद को लेकर सपा में खींचतान, भिड़े पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। समाजवादी पार्टी की सारी इकाइयां भंग होने के बाद नई कमेटी जल्दी बनने की संभावनाओं के बीच सपाइयों में खींचतान शुरू हो गई है। सोमवार को सपा के पार्षदों की एक बैठक पुराना शहर में एक पार्षद के घर हुई, जिसमें महानगर अध्यक्ष पद को लेकर वे आपस में ही भिड़ गए।
विज्ञापन

पुराना शहर में पार्षद के घर हुई बैठक में करीब दर्जन भर पार्षद इकट्ठे हुए थे। बताया जाता है कि इस दौरान महानगर अध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में चार पार्षद सामने आए। इसके लिए पर्चियां डाली गई थीं। इन चार नामों में से दो पार्षदों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद दो नाम बाकी रह गए। उनके नेतृत्व में जब लखनऊ चलने की बात कही गई तो उनमें से एक पार्षद ने सोचकर बताने को कहा। इसको लेकर उनमें विवाद हो गया। जमकर कहासुनी हुई और बैठक बेनतीजा ही खत्म हो गई। इसके बाद सपा के पार्षद नगर निगम में नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे। बताया जाता कि वहां भी उन लोगों में इसी मामले को लेकर जमकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें