फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरएम के पास फिर लगीं दुकानें तो तोड़ दिए चबूतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर आयुक्त के हटवाने के बावजूद जीआरएम की दीवार के पास दोबारा कब्जे हुए तो नगर निगम की टीम सोमवार को फिर यहां पहुंच गई। दुकानदारों को हटाया गया और फिर जेसीबी से चबूतरे ही तोड़ दिए गए। वहीं अलखनाथ रोड पर भी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क किनारे रखी पार्षद की लकड़ी की पेटियां जब्त कर ली गईं।
विज्ञापन

शनिवार को निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त ने जीआरएम की दीवार से सटी दुकानें देखीं तो सख्ती करके उन्हें हटवा दिया। मगर इसके बाद दुकानें फिर लग गईं। नगर आयुक्त को सूचना मिली तो उन्होंने सोमवार को निगम की टीम वहां दोबारा भेज दी। इसके बाद टीम ने दुकानदारों को हटाने के बाद जेसीबी से दुकान लगाने के चबूतरे भी ध्वस्त कर दिए। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध करके हंगामा भी किया। मगर सख्ती देखकर शांत हो गए।

कुछ कब्जे छोड़े
नगर निगम ने नैनीताल रोड पर जीआरएम के पास तो सारे अवैध कब्जे हटा दिए। मगर उससे कुछ दूरी पर ही कई कब्जे हैं, जिन्हें नहीं हटाया गया है। इसको लेकर वहां के व्यापारियों में आक्रोश भी था।
विज्ञापन

पार्षद पति बोले- मेयर का दिया साथ इसलिए जब्त कीं पेटियां

अलखनाथ रोड पर चौधरी मोहल्ला की पार्षद अनीता देवी की लकड़ी की कुछ पेटियां रखी थीं। निगम की टीम ने यहां पेठा के दुकानदारों को हटाने के साथ ही पार्षद की पेटियां भी जब्त कर लीं। उनके पति चंद्रप्रकाश गुप्ता का आरोप है कि पिछले दिनों उन्होंने मेयर का साथ दिया था। निगम वालों ने इसके चलते ही यह कार्रवाई की है। उनके आगे काफी अतिक्रमण है, उसे नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें