फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ आश्रम की जमीन पर कब्जे को पहुंचे लोग, विवाद हुआ तो भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम द्वारा कब्जे में ली गई डीडीपुरम में कुष्ठ आश्रम की जमीन पर रविवार सुबह कुछ लोग लोहे पाइप समेत अन्य सामान लेकर बाउंड्री बनाने पहुंच गए। यह देखकर कुष्ठ रोगियों ने हंगामा कर दिया और उन्हें वाहन से सामान नहीं उतारने दिया। इसके बाद कुष्ठ रोगियों ने मीटिंग की और कहा कि वे किसी कीमत पर अपनी जमीन कब्जा नहीं होने देंगे, चाहे उन्हें जान ही क्यों न देनी पड़ जाए।
विज्ञापन

आश्रम के सचिव दिवाकर ने बताया कि रविवार सुबह एक छोटी हाथी में तीन लोग लोहे के पाइप और कुछ सामान लेकर वहां पहुंचे थे। खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताकर वे लोग कुछ निर्माण की तैयारी में थे। उन लोगों ने विरोध किया तो वे तीनों सोमवार को पुलिस के साथ आने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद कुष्ठ रोगियों ने वहां पर मीटिंग की और कहा कि वे किसी भी कीमत पर आश्रम की जमीन नहीं लेने देंगे, चाहे जान ही क्यों न देनी पड़ जाए। दिवाकर ने कहा कि नगर निगम उन लोगों से धोखा कर है।
बता दें कि पिछले दिनों नगर निगम की टीम ने डीडीपुरम स्थित कुष्ठ आश्रम के बराबर में खाली पड़ी जमीन पर कब्जा लेने की कार्रवाई की थी। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था और व्यापारी नेता सुनील खत्री समेत तमाम पार्षद कुष्ठ रोगियों के पक्ष में आ गए थे। मगर निगम टीम ने पुलिस की मदद से खाली पड़ी जमीन में पिलर लगाकर तार का घेरा बना दिया था। इस मामले को लेकर मेयर और नगर आयुक्त आमने-सामने भी आ गए थे और मेयर ने मामले की शिकायत शासन में की थी। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन अभी जांच कर रहा है। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों ने कुष्ठ आश्रम पर जाने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें