फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे बेवजह घसीटने की कोशिश: श्याम बिहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चैट वायरल होने के बाद विधायक श्याम बिहारी ने कहा कि इस मामले में उन्हें बेवजह घसीटने की कोशिश हो रही है। शरारती लोगों ने फेसबुक पर फर्जी पोस्ट कर उन्हें बदनाम करने की साजिश की है। विवादित पोस्ट फर्र्जी एकाउंट बना कर डाली गई है। विधायक ने बताया कि उन्होंने इस मामले में एफआईआर के लिए तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

विधायक श्याम बिहारी के मुताबिक विकास तिवारी नाम के किसी एकाउंट से उनके कथित एकाउंट से हुई चैटिंग फर्जी है। कुछ शरारतन विधायक राजेश मिश्रा से उनके संबंध खराब कराना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी तक विधायक राजेश मिश्रा से बात नहीं की है लेकिन अब बात करेंगे क्योंकि कुछ लोग आग लगाने की कोशिश में है। इसलिए वह एफआईआर दर्ज करा रहे हैं। उन्हें बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि उनकी अजितेश के पिता हरीश कुमार से कोई बात नहीं हुई है।

अजितेश के पिता ने कहा- सुरक्षा मिली पर अभी बरेली नहीं लौटेंगे
बरेली। अभि अपने पिता हरीश कुमार और साक्षी के साथ सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज देर शाम पहुंच गए है। सोमवार सुबह वे हाईकोर्ट में पेश होंगे। इन दोनों ने सुरक्षा और अपनी शादी के लिए वाद दायर किया है। हरीश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम दोनों बच्चों और उन्हें सुरक्षा सुविधा मिल गई।
विज्ञापन

प्रयागराज पहुंचे हरीश कुमार ने बताया कि हर दिन नए प्रकरण सामने आ रहे हैं। कुछ शरारती तत्व नए शगूफे छोड़ रहे हैं। विधायक श्याम बिहारी नाम से फेसबुक पर फर्जी चैटिंग डाली गई है। उन्होंने बताया कि उनकी श्याम बिहारी से बात नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट का आदेश मिलने के बाद ही कोई फैसला करेंगे। अभी बरेली आने को विचार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें