पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ में सलीम ने कबूल किया कि किशोरी को रात में बुलाकर गन्ने के खेत में ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी। शव को खेत में फेंक दिया और मोबाइल नदी में बहा दिया। सलीम का किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं, डॉ. बंगाली ने वर्ष 2017 में अपनी पत्नी रजनी की हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकारी। आरोप है कि पत्नी से विवाद के चलते उसने सलीम के साथ मिलकर कैलाश नदी किनारे गला दबाकर हत्या की और शव दफना दिया। इस संबंध में थाना भुता में मुकदमा दर्ज है।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
सलीम हुसैन (22 वर्ष) पर लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वह वर्तमान में दो हत्याओं में नामजद है। आसिम उर्फ अमित उर्फ डॉ. बंगाली (मूल निवासी पश्चिम बंगाल) पूर्व में अपहरण व पॉक्सो एक्ट के मामले में नामजद पत्नी की हत्या में आरोपी है।
एसपी उत्तरी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि सर्विलांस, साइबर सेल व एसओजी की संयुक्त टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है, अन्य पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस दोनों मामलों में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।