नाराज होकर घर से चली गई थी युवती
ईशान ने बताया कि उनके पड़ोस में दूसरे समुदाय के परिवार रहते हैं। उनसे पारिवारिक संबंध हैं। उस परिवार की 28 वर्षीय युवती शुक्रवार को घरवालों से झगड़ा करके नाराज होकर चली गई थी। उसके परिवार के सभी लोग उसे खोजने गए थे। पड़ोसी होने के नाते युवती की बहन के साथ वह भी चला गया था।
ये भी पढ़ें- फरियादी को मुर्गा बनाने का मामला: डीएम ने एसडीएम को हटाया, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश; ये है पूरा मामला
युवती की बहन ने संदेह जताया कि बहन पड़ोस के धर्मस्थल में गई होगी तो वह दोनों धर्मस्थल पहुंच गए। वहां बाहरी हिस्से में बहन चबूतरे पर बैठी मिल गई। वह लोग उसे मनाकर घर लाने का प्रयास कर रहे थे, इस बीच दूसरे समुदाय के लोगों ने अभद्रता और पिटाई शुरू कर दी।
पुलिस ने ईशान की ओर से चार अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट लिख ली है। सीसीटीवी व वीडियो फुटेज से पहचान कर उनके घरों पर दबिश दी जा रही है। एक युवक किला साहूकारा का निवासी है। वह घर से फरार है।