फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में ताहिर अली ने बेटी के निकाह में हिंदू समाज को दी दावत, खफा हुए मौलाना... जारी किया फतवा

Sat, 13 Dec 2025 07:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भोजीपुरा (बरेली)

सार

Bareilly News: बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ताहिर अली ने अपनी बेटी के निकाह में हिंदू समाज के लोगों को दावत दी, जिससे कुछ मौलाना खफा हो गए। आरोप है कि मौलानाओं ने फतवा जारी कर दिया। इसके बाद उनके यहां दावत में मुस्लिम समाज के लोग नहीं आए। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा इलाके में वहाबी मत को मानने वाले मुस्लिम व्यक्ति ने बेटी की शादी में हिंदू समुदाय के लोगों को दावत खिलाई तो सुन्नी जमात नाराज हो गई। मौलाना व इमामों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर ऑडियो के रूप में फतवा जारी कर सुन्नी जमात के लोगों को दावत खाने से रोक दिया। आरोप है कि इससे करीब छह लाख रुपये का खाना खराब गया। आईजीआरएस पर शिकायत के बाद भोजीपुरा इंस्पेक्टर ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर जाटान निवासी ताहिर अली ने आईजीआरएस व एसएसपी दफ्तर आकर शिकायत की कि उनकी बेटी फिजा की शादी तीन दिसंबर को थी। ताहिर अली ने एक दिसंबर को हिंदू समाज के लोगों को दावत दी थी। दो दिसंबर को मुस्लिम समाज के लिए खाना बनवाया था। आरोप है कि पड़ोसी गांव की मस्जिदों के इमामों व करीब 60 कट्टरपंथियों ने व्हाट्सएप पर इस्लाम ग्रुप बना रखा है। 

आरोपियों ने कहा- धर्म परिवर्तन कराओ 
इस ग्रुप में इन लोगों ने ऑडियो व लिखित संदेश डालकर उनसे कहा कि वह लोग हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराते हैं और इस्लाम का विस्तार करते हैं। तुम उन लोगों को दावत खिला रहे हो। ताहिर का आरोप है कि मौलानाओं ने उनसे कहा कि हिंदुओं के खाने में चर्बी व बड़े पशु का मांस मिलाकर धर्म परिवर्तन कराओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताहिर के मुताबिक, उन्होंने कट्टरपंथियों की बात नहीं मानी तो उन्होंने ऑडियो फतवा जारी कर मुस्लिम समाज के लोगों को दावत में आने से रोक दिया। इससे ताहिर अली का करीब छह लाख रुपये का नुकसान हो गया। ताहिर अली ने इन लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

ऑडियो में साबित हुआ आरोप तो होगी रिपोर्ट
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आईजीआरएस के जरिये ताहिर अली का शिकायतीपत्र मिला है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा को जांच के आदेश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने ताहिर से बात की तो बताया गया कि उनके पास आरोपियों के ऑडियो मौजूद हैं। इन्हें वह रविवार को थाने में पेश करेंगे। अगर ऑडियो से आरोप साबित हुए तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें