फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूसरे समुदाय के युवक ने पकड़ा दुल्हन का हाथ और फिर..., शादी के रिसेप्शन में मच गई चीख-पुकार

Wed, 18 Dec 2024 04:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: शादी के रिसेप्शन में पहुंचे युवक ने दुल्हन का जबरन हाथ पकड़ लिया। दुल्हन के भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बवाल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शादी के रिसेप्शन में दूसरे समुदाय के युवक ने बवाल कर दिया। गिफ्ट देने के बहाने युवक ने मंच पर दूल्हे संग बैठी दुल्हन का हाथ पकड़ लिया। दुल्हन के भाई ने विरोध किया तो युवक ने गाली गलौज की। अपने साथियों के साथ मिलकर पथराव कर दिया। इससे चीख-पुकार मच गई। घटना में दुल्हन और उसके चाचा घायल हो गए। दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की शादी के बाद 16 दिसंबर को आयोजित प्रतिभोज का कार्यक्रम चल रहा था। नवयुगल दूल्हा दुल्हन मंच पर बैठे थे। एक तरफ रिश्तेदार उन्हें आशीर्वाद देने आ रहे थे। दूसरी तरफ पंडाल में दावत चल रही थी। इसी दौरान गांव का युवक सलीम अपने भाई राजू व कुछ अन्य साथियों को लेकर पंडाल में पहुंच गया। उपहार देने के बहाने स्टेज पर चढ़ गया। 

विज्ञापन

दुल्हन और चाचा घायल 
आरोप है कि सलीम ने दुल्हन से जबरन हाथ मिलाया। स्टेज के पास खड़े दुल्हन के भाई ने विरोध किया, तभी सलीम झगड़ा करने लगा। सलीम व उसके भाई राजू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पथराव शुरू कर दिया, जिससे दुल्हन पक्ष की कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुल्हन और उसके चाचा पत्थर लगने घायल हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर घटनास्थल से फरार हो गए।

भोजीपुरा पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर आरोपी सलीम, राजू व इनके अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि आरोपी को सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें