बरेली। हत्या जैसे गंभीर मामले में रिपोर्ट न दर्ज करने पर एडीजी ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच बैठा दी है। इसके बाद इज्जतनगर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली।
शाहजहांपुर जिले के गढि़या रंगीन निवासी सेठपाल ने बताया कि उनके बड़े भाई नेत्रपाल शाहजहांपुर के करकौर जैतीपुर निवासी मैकूलाल के बुलाने पर 17 जुलाई को बरेली गए थे। पत्नी ने फोन किया तो नेत्रपाल ने बताया कि मैकूलाल ने अपने घर पर रोक लिया है। अगले दिन बरेली में बड़ा बाइपास पर होटल के सामने नेत्रपाल का शव मिला था। नेत्रपाल का मोबाइल फोन भी मैकूलाल के पास ही है।
सेठपाल का आरोप है कि मैकूलाल और उसके साथियों ने नेत्रपाल की हत्या कर उनके शव को छिपाने के उद्देश्य से बड़ा बाइपास पर फेंक दिया था। सेठपाल ने इज्जतनगर पुलिस से शिकायत की थी। तब नेत्रपाल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की गई तो नेत्रपाल के परिजनों ने एडीजी रमित शर्मा से शिकायत की। ब्यूरो