फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिल्ली ने उड़ा दी सिविल लाइंस की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिविल लाइंस उपकेंद्र में बिल्ली घुसने से फॉल्ट हो गया। इससे पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पुराने शहर और किला क्षेत्र के उपभोक्ता भी ट्रिपिंग से परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार को सिविल लाइंस उपकेंद्र में अचानक बिल्ली घुस गई। जानकारी के मुताबिक बरसात में उपकेंद्रों में लगे पैनल की नमी को दूर करने के लिए हीटर लगाए जाते हैं। इसी की आड़ में अचानक बिल्ली घुसी तो करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं, उपकेंद्र में भी फॉल्ट हो गया। इससे हेलन रोड, हेड पोस्ट आफिस, स्टेशन रोड, आवास विकास, सिविल लाइंस की आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मियों ने फॉल्ट को ठीक कर तीन घंटे बाद आपूर्ति को सुचारु किया।

किला व शाहदाना में भी रहा बिजली संकट
किला और शाहदाना उपकेंद्र के इलाकों में भी बिजली संकट रहा। किला उपकेंद्र के केला बाग, खन्नू मोहल्ला, डोमनी मस्जिद, मलूकपुर, कटघर में ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। बानखाना और बाकरगंज में दो से तीन घंटे तक कटौती हुई। शाहदाना उपकेंद्र के गुलाबबाड़ी रोड, बालजती चौराहा, कटरा चांद खां, घेर जाफर खां, सूफी टोला में भी लोगों को ट्रिपिंग से जूझना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें