फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बनियान से गला घोंटकर फैक्टरी मजदूर की हत्या, गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला शव

Thu, 07 Sep 2023 11:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

परिजनों के मुताबिक युवक शाम को अपने दोस्तों के साथ घूमते देखा गया। रात में घर नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश खेत में पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
एसपी सिटी ने किया घटनास्थल पर निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर हत्या का शक जताया है। 

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर निवासी प्रदीप सोनकर (25) एक फैक्टरी में काम करता था। गुरुवार सुबह उसका शव रसुइया मार्ग पर खेत में पड़ा मिला। उसके गले में बनियान का फंदा बंधा हुआ है। आशंका है कि गला घोंटकर प्रदीप की हत्या की गई है। 

ये भी पढ़ेंBareilly: नशे में धुत डॉक्टरों के हंगामे से लगा जाम तो भीड़ ने इतना पीटा, नाले में कूदकर बचानी पड़ी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक प्रदीप रात में दोस्तों के साथ घूमने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शक दोस्तों पर ही है। घटना के बाद एसपी सिटी राहुल भाटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें