फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारा देवर गिरफ्तार, बोला- मेरे भाई की कातिल थी भाभी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। पुनई गांव मे भाभी की हत्या कर फरार हुए देवर को पुलिस ने पकड़ लिया है। हालांकि अभी उसकी गिरफ्तारी नही दिखाई है ।पुलिस को उसने बताया कि बडे़ भाई को भाभी ने जहर देकर मार डाला था। उसके भाई का पोस्टमार्टम भी हुआ था। एसएसपी ने पुलिस से विसरा की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

चार नवंबर की रात को पुनई गांव मे धर्मवती की उसके देवर मोहनलाल ने फावड़े के डंडे से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी थी। आरोपी गांव के जंगलों में फरार हो गया था। पुलिस ने शनिवार को उसे पकड़ लिया। पुलिस को उसने बताया की मार्च के पहले हफ्ते में रात को खाने में जहर देकर उसकी भाभी ने उसके बडे़ भाई को मार दिया था। उसने शक होने पर भाई का पोस्टमार्टम कराया। उसका विसरा सुरक्षित किया प कोई कार्रवाई नहीं की और भाभी बच गई। उसके बाद भाभी ने उसे फंसाकर धोखे से उसकी दो बीघा जमीन का भी बैनामा करा लिया। वह चरित्र की ठीक नही थी। पूरे परिवार को बदनाम करके रख दिया था। उसने दूसरी शादी भी कर ली थी। दो दिन से वह घर में क्लेश मचाए थी। उसकी जमीन का सौदा भी कर दिया। तब उसे मजबूरी में ठिकाने लगा दिया। एसएसपी ने बताया कि विसरा रिपोर्ट में जहर के लक्षण मिले तो पुष्टि हो जाएगी कि महिला ने पति की हत्या की या कराई है। मोहनलाल को हत्या में जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें