फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हड़ताल पर नगर निगम के कर्मचारी, आज नहीं उठेगा कूड़ा; तोड़फोड़ करने वालों की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 08 Nov 2025 08:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नगर निगम परिसर में शुक्रवार को हुई घटना के बाद सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। शनिवार को कूड़ा भी नहीं उठेगा। कर्मचारियों ने हंगामा और तोड़फोड़ करने वालों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। 
विज्ञापन
नगर निगम में प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नगर निगम परिसर में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के हंगामे, प्रदर्शन और नारेबाजी को लेकर कर्मचारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। उप्र सफाई मजदूर संघ की बरेली इकाई ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक वह कूड़ा नहीं उठाएंगे। सीवर और जलापूर्ति से संबंधित कर्मचारियों ने गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार से कार्य बहिष्कार की घोषणा की है।

विज्ञापन


नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मिशन पाल ठाकुर ने कहा कि दोपहर 12 बजे नगर आयुक्त के कार्यालय में 50 से अधिक असामाजिक तत्व घुस आए थे। सभी ने नगर आयुक्त के साथ ही अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नगर आयुक्त के कार्यालय की कुर्सी उठाकर फेंक दी और तोड़फोड़ की। उनके सरकारी वाहन को क्षति पहुंचाने और चालक को धमकाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: नगर निगम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा, विरोध में कर्मचारियों ने गेट पर खड़े किए बुलडोजर
विज्ञापन


मिशन पाल ठाकुर ने कहा कि असामाजिक तत्वों के अन्य साथी बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। इससे भयभीत होकर नगर निगम के कर्मचारी अपने पटल छोड़ कर बाहर भाग गए। नगर निगम के सभी कर्मचारी संगठनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा संबंधी संयुक्त पत्रक नगर आयुक्त को सौंपा है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। सफाई और कूड़ा उठान का काम प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ता वाहन पर चढ़े तो पैदल निकले नगर आयुक्त
एबीवीपी और विहिप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर पहले नगर निगम और फिर कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। नगर निगम के कर्मचारियों पर बदसलूकी और पिटाई का आरोप लगाया। इससे पहले नगर आयुक्त के कक्ष में दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई। छात्र संगठन के कार्यकर्ता नगर आयुक्त का घेराव कर उनके वाहन पर चढ़ गए और नगर निगम का मेन गेट बंद कर दिया। 

इससे नगर आयुक्त को वाहन परिसर में छोड़कर धक्का-मुक्की के बीच आवास के लिए पैदल निकलना पड़ा। घटना के विरोध में नगर निगम के कर्मचारियों ने निगम के मुख्य गेट पर तीन जेसीबी खड़ी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने भी मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर निस्तारण कराने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें