फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम की टीम ने हटवाए अवैध होर्डिंग और बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने मंगलवार को शहरभर में अवैध होर्डिंग और बैनरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अतिक्रमण दस्ते ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और पुलों से अनधिकृत होर्डिंग हटाए। इस अभियान के दौरान 20 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही नगर निगम की ओर से कड़ी चेतावनी भी जारी की गई है कि यदि भविष्य में बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के अवैध होर्डिंग या बैनर लगाए गए, तो संबंधित लोगों के खिलाफ और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस हनुमान मंदिर रोड, बरेली कॉलेज रोड और चौपुला पुल जैसे प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग लगे थे। अवैध होर्डिंग और बैनरों को लेकर लगातार शिकायतें नगर निगम के पास पहुंच रही थीं। अवैध होर्डिंग गिरने से हादसों का लगातार खतरा बना रहता है। नगर निगम ने यह कार्रवाई अमर उजाला द्वारा चलाए गए अभियान के बाद की। अगस्त महीने में आंधी के दौरान 25 स्थानों पर होर्डिंग गिरने की घटनाएं सामने आई थीं। नगर आयुक्त संजीव मौर्य के निर्देश पर अतिक्रमण दस्ता प्रभारी सच्चिदानंद ने टीम के साथ अवैध होर्डिंग हटवाए। सड़कों और चौराहों से अवैध होर्डिंग हटाए गए। निगम ने भविष्य में बिना अनुमति होर्डिंग लगाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, शहर में केवल 221 यूनिपोल, 63 कैंटीलीवर, 129 सिंगल पोल और 364 क्योस्क बोर्ड ही आधिकारिक तौर पर स्वीकृत हैं। इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर इनसे कहीं अधिक संख्या में अवैध बोर्ड धड़ल्ले से लगाए गए थे।


बयान
- शहर की तमाम रोड से मंगलवार को टीम भेजकर अवैध होर्डिंग हटाए गए है, जुर्माना भी वसूला गया हैं। अवैध होर्डिंग लगाने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है, आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। - राजीव कुमार राठी, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें