फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्ट्रीट रेस्टोरेंट पर चला नगर निगम का बुलडोजर, युवाओं को लगाया जा रहा था नशीली चाय का चस्का

Thu, 01 Aug 2024 09:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अक्षर विहार पार्क के बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर कई माह से स्ट्रीट रेस्टोरेंट का संचालन हो रहा था। नगर निगम की टीम ने बुधवार को बुलडोजर चलवा कर रेस्टोरेंट को हटा दिया। 
विज्ञापन
कब्जामुक्त हुआ फुटपाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बरेली के अक्षर विहार पार्क के पास फुटपाथ पर अतिक्रमण कर बनाए गए मलाना स्ट्रीट रेस्टोरेंट पर बुधवार को नगर निगम का बुलडोजर चल गया। वहीं, खाना बनाने के लिए लगाया गया ट्रक सील कर दिया गया। इस दौरान वहां नोकझोंक भी हुई।

अक्षर विहार पार्क के बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर कई माह से इस रेस्टोरेंट का संचालन हो रहा था। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मामला उठा तो नगर आयुक्त ने इसको हटाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। रेस्टोरेंट में काम कर रहे लोग कोई अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। इसके बाद फुटपाथ पर लगे टेबल और कुर्सियों को बुलडोजर से हटा दिया गया। ट्रक को सील कर दिया।

इधर, डीडीपुरम पेट्रोल पंप के सामने भी बुलडोजर चलाकर अवैध खोखे और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि, अभियान के दौरान टीम के साथ पुलिस बल मौजूद नहीं रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को लगा रहा था नशीली चाय का चस्का
संयुक्त नगर आयुक्त मयंक गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के बोर्ड पर रम वाली चाय, नशीली चाय सहित कई आइटम के नाम लिखे मिले। रेस्टोरेंट में चाय पीने वालों की भी काफी भीड़ रहती थी। इसमें अधिकतर युवा शामिल होते थे। अब नशीली चाय की बात सामने आने पर रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ जांच कराई जाएगी।

संयुक्त नगर आयुक्त मयंक गुप्ता ने बताया कि मलाना स्ट्रीट रेस्टोरेंट को फुटपाथ से हटवा दिया गया है। साथ ही, डीडीपुरम पेट्रोल पंप के पास से भी अतिक्रमण हटाया गया है। वहां दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए एसएसपी और संबंधित थानों को पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें