फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: काम में लापरवाही पड़ी भारी, नगर निगम ने कंस्ट्रक्शन कंपनी पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

Tue, 10 Mar 2026 05:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में सीएम ग्रिड योजना के तहत कोहाड़ापीर से कुदेशिया पुल और धर्मकांटे तक काम कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर कंस्ट्रक्शन कंपनी पर दस लाख रुपये का जुर्माना लगा है।  
विज्ञापन
जुर्माना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Graphics (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम-ग्रिड योजना ) के फेज -2 के काम में लापरवाही बरतने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर नगर निगम ने मैसर्स शर्मा कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नोटिस देकर तीन दिन में जवाब भी मांगा गया है। ऐसा नहीं करने पर कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन


कोहाड़ापीर से कुदेशिया पुल और धर्मकांटे तक काम कराया जा रहा है। इस कार्य के दौरान लगातार लापरवाही व अनियमितता बरतने की शिकायत निगम को मिल रही थी। नगर आयुक्त ने मामले की जांच कराई तो सच्चाई सामने आ गई। निगम ने गाजियाबाद की कार्यदायी संस्था मैसर्स शर्मा कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही सख्त हिदायत दी है कि यदि तीन दिन के भीतर सुधार नहीं हुआ, तो फर्म का अनुबंध निरस्त कर उसे काली सूची में डाल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें