फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम जागाः डीडीपुरम में कब्जा करने के लिए बन रहे मंदिर का निर्माण रोका

विज्ञापन
बरेली नगर निगम
विज्ञापन

अब तक हुए निर्माण को खुद हटाने के लिए आज तक का दिया वक्त

बरेली। स्टेडियम रोड की तरफ डीडीपुरम के प्रवेश द्वार पर सड़क किनारे मंदिर की दीवार बनाने के लिए चल रहे निर्माण कार्य को नगर निगम ने गुरुवार को रुकवा दिया। नगर निगम की टीम ने कहा है कि यह अवैध निर्माण शुक्रवार तक वे लोग खुद तोड़ लें नहीं तो अगले दिन नगर निगम इसे ढहा देगी।
विज्ञापन

डीडीपुरम में कुछ लोग अवैध कब्जों को बचाने के लिए मंदिर निर्माण में लगे हुए थे। डीडीपुरम के कु छ लोगों ने डीएम से शिकायत की, साथ ही इस मामले को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से छापा। इस पर अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के निर्देश पर जेई राजीव शर्मा, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल भोला सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। वहां नगर निगम की टीम ने निर्माण कार्य को रुकवाया। निर्माण करा रहे लोगों को चेतावनी दी कि सड़क पर निर्माण कार्य न करें। अभी तक कराए गए निर्माण कार्य को शुक्रवार को ढहा दें नहीं तो अगले दिन नगर निगम की टीम उसे ढहा देगी। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि निर्माण करा रहे लोगों को चेतावनी दे दी गई है। काम रुकवा दिया गया है। सड़कों पर किसी तरह का कहीं कोई अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें