सांसद ने कहा कि पहले रोहतक में सचिन और अब फतेहपुर में ‘विकास की आत्महत्या’ से देश का हर युवा व्यथित है। मैदान पर 6 वर्षों के मैराथन संघर्ष के बाद महज 4 वर्षों की सेवा छात्र कैसे स्वीकारेंगे?
अग्नि पथ योजना पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी के तेवर तीखे हैं। अपनी ही सरकार के खिलाफ सांसद लगातार सवाल उठा रहे हैं। अब फतेहपुर में विकास की आत्महत्या के मुद्दे पर सांसद ने सरकार को घेरा है। उन्होंने रविवार सुबह ट्वीट किया।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि पहले रोहतक में सचिन और अब फतेहपुर में ‘विकास की आत्महत्या’ से देश का हर युवा व्यथित है। मैदान पर 6 वर्षों के मैराथन संघर्ष के बाद महज 4 वर्षों की सेवा छात्र कैसे स्वीकारेंगे?
सिर्फ संवादहीनता की वजह से किसान आंदोलन में सैकड़ों जानें गईं, क्या हम फिर वही गलती दोहराना चाहते हैं? इससे पहले सांसद अग्निपथ योजनाओं पर युवाओं के सवालों को उठा चुके हैं। रक्षमंत्री को पत्र भी लिख चुके हैं।