शेरगढ़। रुहेली-मोहउद्दीनपुर और नगरिया खुर्द संपर्क मार्ग का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। 68 लाख रुपये की लागत से बने मार्ग को सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने जनता को अर्पित किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा, ऐसा कोई गांव नहीं है, जहां विकास कार्य न हुए हों। क्षेत्र की समस्याओं से सांसद को अवगत कराने का आह्वान किया। प्राथमिकता से समस्याओं का समाधान करने का वादा किया। एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने कहा, मंदिरों और गुरुद्वारों में हाईमास्ट लाइटें लगवाकर प्रकाश की व्यवस्था कराई गई है। इस मौके पर ठेकेदार अनुपस्थित रहा। इसपर एमएलसी ने नाराजगी जताई। भविष्य में ठेका न दिए जाने की हिदायत दी। साथ ही, विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया। क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान चेयरपर्सन बुद्धसेन मौर्य, सभासद ख्यालीराम मौर्य, बलवंत गंगवार, ठाकुर वीरपाल, जेई राजकुमार राजपूत आदि मौजूद रहे।
श्री महाराणा प्रताप द्वार का हुआ उद्घाटन
फरीदपुर। बरेली से एमएलसी महाराज सिंह और आंवला बीजेपी जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने कस्बे में श्री महाराणा प्रताप द्वार का उद्घाटन किया। एमएलसी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने का कार्य जल्द करने का निर्देश दिया। भुता क्षेत्र में भी इसी प्रकार का द्वार बनवाने का आश्वासन दिया। भाजपा के छत्रपाल सिंह ने महाराणा प्रताप को शूरवीर योद्धा बताते हुए उनके बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में ईशान ग्वाल, ओमवीर गुर्जर, गया प्रसाद गंगवार, हीरालाल पटेल आदि मौजूद रहे।