शोक में काटा केक, रही चर्चा
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव के पिछले दिनों निधन की वजह से शोक के चलते लखनऊ व अन्य कई जगहों पर डिंपल यादव का जन्मदिन नहीं मनाया गया था। इसके बाद भी बरेली में केक काट जन्मदिन मनाए जाने पर चर्चा बनी रही। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप का कहना है कि जन्मदिन सादगी से मनाया गया। इस बीच जरूरतमंदों को खाना और कंबल बांटे गए। कुछ कार्यकर्ता जोश में केक ले आए होंगे जोकि काट दिया गया होगा।