लोगों ने टैंकर चालक को पकड़ा
हादसा देख जानकी प्रसाद मौके पर दौड़ पड़े। उनकी आंखों के सामने ही पत्नी-बेटे की मौत हो गई। मंजर देख चीखने लगे। घटना के बाद चालक टैंकर लेकर भागने लगा। पास में ही खड़ी एंबुलेंस के चालक व अन्य लोगों ने दौड़ कर टैंकर को पकड़ लिया। भमोरा पुलिस को बुलाकर चालक व टैंकर को पुलिस के हवाले कर दिया। टैंकर चालक नशे में धुत था।
पुलिस ने मां-बेटे के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। जानकी प्रसाद ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि उनकी आंखों के सामने ही उसकी पत्नी व बेटे को काल लील जाएगा। अगर पता होता तो वह अपनी बाइक यहां नहीं रोकते। घटना में उनका तो घर ही उजड़ गया। प्रशांत उनका इकलौता बेटा था। एक बेटी है।