फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दर्दनाक हादसा: बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आई स्कूटी, मां-बेटी की मौत, बड़ी बेटी घायल

Wed, 24 Apr 2024 05:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के मिनी बाईपास पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत हो गई। टक्कर लगने से स्कूटी ट्रॉली के नीचे आ गई थी। हादसे में महिला की बड़ी बेटी घायल हुई है। 
विज्ञापन
ट्रॉली के नीचे दबी स्कूटी, घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मिनी बाईपास पर बुधवार दोपहर को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बजरी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई। महिला की बड़ी बेटी घायल हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही महिला के परिवार में चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इज्जतनगर थाना क्षेत्र के परतापुर चौधरी निवासी फिरदौस अख्तर पत्नी शम्सुलहक स्कूटी से अपनी दो बेटियां अक्शा फात्मा (15) और जन्नत फात्मा (3) के साथ जा रही थीं। इज्जतनगर क्षेत्र में मिनी बाईपास पर ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी ट्रॉली के नीचे आ गई, जिससे फिरदौस और उसकी छोटी बेटी की मौत हो गई। अक्शा फात्मा घायल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया। ट्रैक्टर चालक विक्की सागर निवासी मठकमल को हिरासत में लिया है। उधर, हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक महिला के पति शम्सुलहक रेलवे में हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें