ऐसे वाहन स्वामियों की सूची तैयार
इससे पहले ऐसे वाहनों की सूची तैयार की गई है जिनके स्वामियों ने अब तक अधिग्रहण नोटिस ही रिसीव नहीं किया है। इनमें निजी चार पहिया वाहनों की संख्या ज्यादा है। कुछ स्कूलों के वाहन भी हैं। स्कूलों के वाहनों का इस्तेमाल पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक भेजने के लिए किया जाना है। एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार ने बताया कि जिन वाहन स्वामियों ने अधिग्रहण नोटिस रिसीव नहीं किए हैं। उनके खिलाफ एक मई के बाद कार्रवाई की जाएगी।
चालक के पास ये चीजें होना जरूरी
चुनाव ड्यूटी में जिन वाहनों को भेजा जाएगा उनके पंजीकरण प्रमाणपत्र के साथ फिटनेस, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की भी पड़ताल की जाएगी। चालक के पास आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र होना भी जरूरी है। सात मई को होने वाले मतदान से पहले परिवहन विभाग यह सभी औपचारिकताएं पूरी कर वाहनों को विधानसभा और सेक्टरवार आवंटन करने पर जोर दे रहा है। यह भी तय किया जा रहा है कि वाहनों के चालक मतदान से वंचित न रहें। अधिकारियों के मुताबिक वाहन चालक की ड्यूटी उसके आसपास के क्षेत्र में ही लगाई जाएगी ताकि वह अपने बूथ पर जाकर मतदान भी कर सके।