फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर भाई से बोली विवाहिता: मुझे यहां से ले जाओ वरना ये लोग मार डालेंगे... पहुंचे तो मिली लाश

Mon, 29 Apr 2024 03:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद में सोमवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
निकिता गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्बे के गांधीनगर निवासी निकिता गुप्ता (23) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायकेवालों ने ससुरालवालों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह निकिता ने भाई सजल को कॉल किया था। उसने कहा था कि उसे ससुराल से ले जाओ...ये लोग उसकी हत्या कर सकते हैं। जब वे लोग थोड़ी दूर स्थित ससुराल पहुंचे तो वहां उसका शव फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन


बरेली हाईवे के किनारे मोहल्ला गांधीनगर निवासी अरविंद गुप्ता ने अपनी बेटी निकिता की शादी थोड़ी दूरी पर स्थित मोहल्ला गोपालनगर निवासी सोल्जर गुप्ता के साथ मई 2021 में की थी। सोमवार सुबह करीब सात बजे नितिका गुप्ता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। 

BSP Rally: 'हिंदुत्व की आड़ में जुल्म-ज्यादती बढ़ी', बदायूं में भाजपा-सपा और कांग्रेस पर बरसीं मायावती
विज्ञापन


चेहरे और शरीर पर चोट के निशान
अरविंद ने बताया कि ससुराल के लोग दहेज को लेकर अक्सर उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। अब उसकी पीटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि बेटी के चेहरे तथा शरीर पर चोट के कई निशान थे। वहीं ससुराल के लोग निकिता के फंदे से लटककर जान देने की बात कह रहे हैं। अरविंद ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। निकिता का दो साल का एक बेटा है।  

विज्ञापन

दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित 
अरविंद ने बताया कि उनके तीन बच्चों में निकिता अकेली बेटी थी। हैसियत से ज्यादा दहेज देकर उन्होंने बेटी की शादी की थी। इसके बावजूद दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग बेटी के साथ मारपीट करते थे।  

सीओ जलालाबाद अजय राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्रथम दृष्टया महिला द्वारा फंदे से लटककर जान देने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें