बरेली में आला हजरत उर्स के कुल शरीफ के दौरान 20 अगस्त को शहर में बाइक से पीछाकर युवतियों और किशोरियों से छेड़खानी व अश्लीलता करने के आरोपी बदायूं के वजीरगंज निवासी आशिफ और शोएब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बाइक भी मिली है। बुधवार को दोनों को न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपियों का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों हवालात में गिड़गिड़ाते दिखे। दोनों ने अपने कृत्य पर माफी मांगी।