फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माॅकड्रिल : नदी में डूबी नाव, बचाव दल ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। ग्राम खल्लपुर के पास रामगंगा में बाढ़ के चलते एक नाव डूबने लगी, लेकिन इस बीच सक्रिय हुई बचाव टीम ने नाव पर बैठे लोगों को बचा लिया। एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन के नेतृत्व में बाढ़ से बचाव के लिए कराए गए मॉकड्रिल में यह दृश्य देखने को मिला। इसमें तहसील प्रशासन के अधिकारियों, आपूर्ति विभाग, अग्निशमन विभाग, चिकित्सा विभाग, एनसीसी टीम ने हिस्सा लिया। रामगंगा के किनारे बसे गांव के ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मॉकड्रिल के दौरान तहसीलदार फरीदपुर सुरभि राय के नेतृत्व में राजस्व टीम ने नाव और लाइफ जैकेट की व्यवस्था की। बाढ़ संभावित क्षेत्र में लेखपाल तैनात किए गए। ग्रामीणों को प्राथमिक विद्यालय में बने राहत शिविर में जाने का निर्देश दिया गया। नदी पार करने के लिए नाव उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा मॉकड्रिल में बचाव टीम ने रामगंगा नदी के किनारे पर जरूरतमंद लोगों को सीपीआर और उपचार के लिए दो लोगों को अस्पताल भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें