झांसी निवासी युवक पांच साल से फरीदपुर के एक गांव में रहकर गोलगप्पे बेच रहा है। बताते हैं कि दूसरे समुदाय की युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। तीन दिन पहले आधी रात में वह प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया। गांव के चौराहे पर बिजली के खंभे से बांधकर उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा। जब उसके सिर से खून बहने लगा तो एक बुजुर्ग ने रस्सी खोलकर उसे भगा दिया। अब इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- UP News: पति ने नहीं दिया समय तो पत्नी दोस्त से करने लगी बात, सालभर भी नहीं टिक सका सात फेरों का साथ
फरीदपुर पुलिस तीन दिन दबाए रही मामला
चर्चा है कि मामला फरीदपुर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह की जानकारी में था, पर उन्होंने जांच कराने की जहमत नहीं उठाई। हल्का पुलिस गांव जाकर मामला रफा-दफा कर आई। जब वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी की फटकार पर इंस्पेक्टर जांच करने पहुंचे।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: भाजपा नेता की ध्वस्त हुई मार्केट का उठा मलबा, बीडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त की थीं दुकानें
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच कराई गई। पीड़ित युवक नहीं मिला। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।