फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: शहजिल ने आजम खां से की मुलाकात, सपा प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले थे भोजीपुरा विधायक

Mon, 23 May 2022 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप ढहाए जाने के बाद सपा से दूरियां बनाए हुए पार्टी के भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम रविवार को आजम खां से मिलने रामपुर पहुंच गए। उनकी वहां करीब दो घंटे तक आजम खां से बातचीत हुई। हालांकि बाहर निकलने के बाद वह कुछ भी कहने से बचते रहे। सोमवार को विधानसभा की बैठक में मौजूद रहने की बात कहकर आगे बढ़ गए।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के टिकट पर भोजीपुरा से निर्वाचित होने के बाद शहजिल इस्लाम पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के आवास पर आयोजित एक स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बैठे थे। इसके कुछ दिनों बाद ही बरेली विकास प्राधिकरण ने उनके पेट्रोल पंप की इमारत को ध्वस्त कर दिया था। कहा गया था कि उन्होंने बगैर नक्शा मंजूर कराए ही पेट्रोल पंप का निर्माण कर लिया था। उन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई विभागों से पेट्रोल पंप के लिए एनओसी लेने का भी आरोप लगा था।

इसके बाद डीएम ने इस प्रकरण की जांच कराई और इसमें आरोपों की पुष्टि होने के बाद पेट्रोल पंप चलाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी एनओसी भी निरस्त कर दी थी। इस प्रकरण की जांच भी शुरू करा दी गई। शहजिल इस्लाम का पेट्रोल पंप गिराने का मामला लखनऊ तक गूंजा था। इसके बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नेता विपक्ष संजय लाठर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को पूरे प्रकरण की छानबीन करने के लिए बरेली भेजा था।
विज्ञापन


सपा के इस प्रतिनिधि मंडल ने बरेली पहुंचने के बाद शहजिल इस्लाम से मिलने की कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने सफाई दी कि शहजिल के बाहर होने की वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो सकी लेकिन उसी दिन शाम को शहजिल ने एक रोजा इफ्तार में शामिल होकर साफ कर दिया कि उन्होंने सपा से दूरी बना ली है। मामला सुर्खियों में आया तो सपा के पदाधिकारियों ने चुप्पी साध ली।

अगले दिन शहजिल ने सपा कार्यालय पर आयोजित रोजा इफ्तार से भी दूरी बनाए रखी। इसके बाद पार्टी की विधानमंडल दल की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया, लेकिन अब आजम खां से मिलने रामपुर जा पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर अब बरेली के सपा पदाधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं। शहजिल इस्लाम का मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें