फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल से दिल मिलाओ... गले मिलने के मौके फिर आएंगे

विज्ञापन
चांद देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दरगाह आला हजरत की मुसलमानों से अपील- ईदगाह न आएं, घर के नजदीक मस्जिद में अदा करें ईद की नमाज

बरेली। दरगाह आला हजरत की ओर से मुसलमानों से अपील की गई है कि हालात को देखते हुए वे अपने घर के नजदीक मस्जिद में ही ईद की नमाज अदा करें। ईदगाह में चुनिंदा लोगों के साथ ही ईद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन

जमात रजा ए मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पूरे देश में चल रही है। हुकूमत ने मस्जिदों में चंद लोगों को ही नमाज पढ़ने की इजाजत दी है। 14 मई को ईद की नमाज अदा होनी हैं। मुल्क भर के मुसलमानों में चिंता है कि लॉकडाउन में नमाज कैसे अदा की जाएगी। इसी सिलसिले में दरगाह आला हजरत ने पैगाम जारी किया है कि मुसलमान ईद की नमाज अपने घर के नजदीक मस्जिद में अदा करें। घर से दूर या किसी और मस्जिद में न जाएं। घर से मास्क लगाकर और वजू करके नमाज से कुछ मिनट पहले ही मस्जिद में पहुंचे और ईद की नमाज अदा करने के बाद सामाजिक दूरी बनाकर खुत्बा सुने।
दरगाह की ओर से इमामों से भी अपील की गई है कि वह ईद का मुख्तसर खुत्बा पढे़ं। नमाज से फारिग होने के बाद मस्जिद में जरा भी देर न रुकें और न मस्जिद के बाहर रुककर भीड़ लगाएं। तुरंत अपने घरों को चले जाएं। जमात रजा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया अगर किसी की ईद की नमाज रह जाती है तो वह अपने घर में चार रकात नमाज ए चाश्त तन्हा तन्हा पढें। इमामों और शहर काजी से अपील की गई है कि ईद की नमाज में कोरोना के खात्मे के लिए खुसूसी दुआ का भी एहतिमाम किया जाए। सभी मस्जिदों और ईदगाह में नमाज कोविड की गाइड लाइन का पालन करते हुए अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें