फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात में मचा अपहरण का शोर, सुबह खुद लौट आया छात्र, मां को बताई ये कहानी

Mon, 23 Dec 2024 05:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मॉल घूमने गया छात्र लापता हो गया था। उसने आखिरी बार अपनी मां को कॉल की, तब वह घबराया हुआ था। मां ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी। पुलिस तलाश में जुटी थी। सोमवार सुबह छात्र खुद लौट आया।  
विज्ञापन
आरव - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र से अगवा बताया जा रहा छात्र 17 वर्षीय आरव सोमवार सुबह खुद ही घर लौट आया। उसके काफी चोट लगी है। उसने अपनी मां को बताया कि टेंपो वालों ने उसकी व दोस्त की पिटाई की थी। रातभर वो दोनों खेतों में पड़े रहे। बारादरी थाने में पुलिस ने आरव के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


श्यामगंज चौकी इलाके में रहने वाली नाजरीन ने रात 12 बजे यूपी 112 को कॉल करके बेटे आरव के अपहरण की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा नौवीं पास कर हाईस्कूल में आया था। पिता वसीम अकरम का छह महीने पहले निधन होने की वजह से उसकी पढ़ाई छूट गई है। 

संबंधित खबर- बरेली में छात्र लापता: आधी रात किया कॉल, बोला- 'मां! मुझे बचा लो, कुछ लोग...'; फिर बंद हो गया फोन
विज्ञापन


नाजरीन ने बताया कि आरव रात नौ बजे दोस्त के साथ मॉल जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात 12 बजे करीब बेटे ने कॉल की। कहा कि वह डोहरा रोड पर है। कुछ लोग उसे खींचकर ले जा रहे हैं। महिला के मुताबिक इसके बाद से आरव का मोबाइल फोन बंद आने लगा। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई। 

विज्ञापन

आरव ने बताई ये कहानी 
सोमवार सुबह आरव खुद लौटा गया। उसने नई कहानी सुनाई। बताया कि वह स्कूटी से दोस्त फैजान के साथ गया था। डोहरा रोड पर टेंपो से एक्सीडेंट के बाद टेंपो वाले ने अपने साथियों को बुला लिया। उन दोनों की जमकर पिटाई की। वह जान बचाकर खेतों में भागे और पूरी रात दहशत की वजह से छुपे रहे। बारादरी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामला नशे में लड़कों के झगड़े का लग रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें