यह है मामला
किला थाना क्षेत्र स्थित कटघर मोहल्ले में श्री गंगाजी महारानी मंदिर समिति के दावे वाले भवन में 40 वर्षों से कथित चौकीदार वाहिद अली का परिवार रह रहा था। वाहिद ने दौली रघुवर दयाल साधन सहकारी समिति का बोर्ड लगाकर कब्जा कर रखा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने भवन में गंगा महारानी मंदिर होने का दावा किया। मामला तूल पकड़ा तो पुलिस प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को इस भवन को कब्जामुक्त करा दिया।
जिस भवन के श्री गंगाजी महारानी मंदिर होने का दावा किया जा रहा है, वह बेशकीमती है। उस पर कई लोगों की नजर होने की वजह से पुलिस-प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। पिकेट तैनात करने के साथ ही वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। स्थानीय लोग चाहते हैं कि उन्हें पूजा का अधिकार मिले। अखिल भारत हिंदू महासभा के लोगों ने भवन के ताले खोले जाने की मांग उठाई है।