फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में 17 लाख की डकैती: बदमाशों ने परिवार को चारपाई से बांधा, दो घंटे तक की लूटपाट, पुलिस ने माना चोरी

Tue, 05 Nov 2024 08:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में डकैती का वारदात सामने आई है। उदयपुर जसरथपुर गांव में दीवार फांदकर घर में घुसे हथियारबंद 12 बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर डाला। वहीं पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर जसरथपुर में शनिवार रात डकैती की वारदात हुई। दीवार फांदकर घर में घुसे 12 हथियारबंद बदमाशों ने परिवार के पांच लोगों को एक चारपाई से बांधकर 17 लाख के गहने लूट लिए। करीब दो घंटे तक घर में लूटपाट मचाने वाले बदमाश 20 तोला सोना, आधा किलो चांदी और कुछ नकदी ले गए। पुलिस ने मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने जबरन उससे चोरी की तहरीर लिखवाई थी।

विज्ञापन


गांव उदयपुर जसरथपुर निवासी कैसर खां का दो बेटे रिफाकत और शहादत सऊदी में रहकर काम करते हैं। रिफाकत अपनी साली की शादी में घर आया हुआ है। तीसरा बेटा मुंबई और चौथा बेटा जयपुर में रहता है। कैसर के मुताबिक शनिवार रात पूरा परिवार सोया हुआ था। इसी दौरान 12 बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। बदमाशों ने उसे, उसकी पत्नी खुशनुमा, रिफाकत व उसकी पत्नी शमा परवीन, शहादत की पत्नी शाहीन को एक चारपाई से बांध दिया। 

विज्ञापन

पांच बदमाश ताने रहे तमंचा, सात ने की लूटपाट 
पांच बदमाश तमंचे लेकर उनकी निगरानी करते रहे और सात बदमाश लूटपाट करते रहे। कौसर के मुताबिक बदमाशों के फरार होने के बाद परिवार वालों ने डायल 112 पर सूचना दी। तीन बजे पुलिस पहुंची। इंस्पेक्टर ने गांव के प्रधान असलम से चोरी की तहरीर लिखवा ली। उनको थाने आने से भी मना कर दिया।

सीओ हाईवे को दी जांच 
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिथरी थाना प्रभारी को भी डकैती की जानकारी नहीं है। हलका दरोगा के भी मुआयने में चोरी की बात बताई है। मामले में जांच सीओ हाईवे को दी गई है। जांच में अगर डकैती की बात सामने आती है तो धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें