थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय कक्षा 10 की छात्रा के पिता का कहना है कि वह भैयादूज पर बेटी को घर पर अकेला छोड़कर अपनी ससुराल गए थे। दोपहर तीन बजे पड़ोस में ही रहने वाला युवक उनकी बेटी को घर में अकेला देखकर घुस आया। घर में घुसते ही उसने बेटी को दबोच लिया। उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। उनकी बेटी किसी तरह आरोपी के चुंगल से छूटी तो आरोपी ने उसका पीछा किया। खुद को बचाने के लिए बेटी ने घर की छत से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई।
इधर, गांव में चर्चा है कि किशोरी और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। उनके बीच नजदीकी रिश्तों की बात भी कही जा रही है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।