फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राज्यरानी एक्सप्रेस की समय सारणी में मामूली बदलाव, अब मेरठ से 7:05 बजे चलेगी ट्रेन

Thu, 05 Sep 2024 11:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो चुका है। इसके चलते रेलवे को मेरठ से चलने वाली 22454 मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस के समय में मामूली बदलाव करना पड़ा है। 
विज्ञापन
राज्यरानी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के कारण रेलवे ने राज्यरानी एक्सप्रेस की समय सारिणी में मामूली बदलाव किया है। बृहस्पतिवार से ट्रेन का संचालन नई समय सारिणी से किया जाएगा। नौचंदी एक्सप्रेस के संचालन में सहारनपुर से मेरठ सिटी तक एक से पांच मिनट अंतर आएगा।

विज्ञापन


22454 मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस मेरठ से सुबह 6:40 के स्थान पर 7:05 पर चलेगी। ट्रेन अमरोहा पहले की तरह 8:36, मुरादाबाद में 9:25 बजे पहुंचेगी। मुरादाबाद में ट्रेन आठ के स्थान पर 10 मिनट ठहराव लेगी। रामपुर सुबह 10:01 बजे के स्थान पर 10:02 बजे पहुंचेगी। बरेली का समय पूर्ववत रहेगा।

वापसी में 22453 लखनऊ-मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस शाहजहांपुर शाम 5:05 बजे के स्थान पर 5:03 बजे और बरेली शाम 6:10 के बजाय 5:52 बजे आएगी। रामपुर 7:04 के स्थान पर 6:48, मुरादाबाद 7:57 के स्थान पर 7:58, अमरोहा रात 8:34 के स्थान पर और मेरठ 9:43 के स्थान पर 9:30 पर पहुंचेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन

बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर में अतिरिक्त कोच लगाएगा रेलवे
चंदौसी के गणेश चतुर्थी मेले के मद्देनजर रेलवे बरेली-चंदौसी पैसेंजर ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाएगा। रोडवेज भी बदायूं और बरेली डिपो से अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। 

बृहस्पतिवार को इस मेले का औपचारिक शुभारंभ होगा और सात को रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को इसका समापन होगा। इसमें बरेली, बदायूं, पीलीभीत समेत आसपास के जिलों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में रेलवे 04375/76 और 04377/78 बरेली-अलीगढ़-बरेली पैसेंजर में पांच से 25 सितंबर तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाएगा।

वहीं, बदायूं डिपो से पांच, बरेली व रुहेलखंड डिपो से चंदौसी के लिए दो-दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। बिसौली होते हुए चलाई जा रहीं दो बसों के फेरों को भी बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें