फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री बोले, शिकायकर्ताओं से सीधे फीडबैक लूंगा, असंतुष्ट मिले तो कार्रवाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बुधवार को नगर निगम के अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक ली। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण हर हाल में समय पर होना चाहिए। वह शिकायतकर्ताओं से सीधे फीडबैक लेंगे। यदि वह असंतुष्ट मिले तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि वेंडर्स को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करें। जनता को चलने-फिरने में अतिक्रमण के कारण कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। विकास कार्य जो भी चल रहे हैं वह समय पर पूरे करवाए जाएं। साथ ही अधिकारी हर दिन सुबह दस बजे से 12 बजे तक क्षेत्र का भ्रमण करें और जनता से जुड़ें। उनकी शिकायतें सुनकर मौके पर ही निस्तारण करें। नगर विकास मंत्री यहां के विकास कार्यों की प्रगति जानकर संतुष्ट दिखे। कहा कि कार्यों में और तेजी लाएं। उन्होंने ऑनलाइन ही चकमहमूद नगर के एक शिकायतकर्ता से बात की। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने जो शिकायत की थी उसका निस्तारण हो चुका है। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अभी तो वह अधिकारियों के सामने शिकायतकर्ता से बात कर रहे हैं लेकिन आगे से सीधे फीडबैक लेंगे। उन्होंने कहा, ईमानदारी से अधिकारी कार्य करते रहे तो स्थितियां आगे और बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें