फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: किला पुल शुरू करने के लिए जनप्रतिनिधियों के पास नहीं समय, अभी और झेलना होगा जाम

Thu, 06 Apr 2023 01:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

किला पुल तैयार है, लेकिन ट्रैफिक चालू नहीं होने से लोग जाम से जूझ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के पास समय नहीं है। इस कारण बुधवार को भी शुभारंभ कार्यक्रम टल गया। 
विज्ञापन
किला पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सबसे पुराने किला पुल की मरम्मत में पांच करोड़ रुपये खर्च हुए। पुल अब ट्रैफिक के लिए तैयार है, लेकिन इसके शुभारंभ के लिए जनप्रतिनिधियों के पास समय नहीं है। इसके चलते शहरवासियों को कुछ दिन और जाम की समस्या झेलनी होगी।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने दिसंबर के अंत में पुल की मरम्मत का काम शुरू कराया था। अभियंताओं ने 100 दिन में काम पूरा करने का दावा किया। 31 मार्च को जनप्रतिनिधियों के पूछने पर अधिशासी अभियंता नारायण सिंह ने बताया कि बीच में एक-दो दिन मौसम बिगड़ने से काम प्रभावित हुआ। 3-4 अप्रैल तक ट्रैफिक चालू कर देंगे।

बुधवार शाम को उन्होंने बताया कि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना व विधायक संजीव अग्रवाल का समय मिल गया है। सांसद संतोष गंगवार दिल्ली में हैं। उनके बरेली आते ही पुल पर ट्रैफिक चालू कराएंगे। वैसे तो छह अप्रैल की तिथि प्रस्तावित थी, लेकिन अब सात अप्रैल को ट्रैफिक चालू कराने का प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर किला पुल पर

  • दिल्ली हाईवे पर 1982 में बनाया गया था 581 मीटर लंबा पुल।
  • अभियंताओं की लापरवाही व देखरेख के अभाव में समय से पहले जर्जर हुआ पुल। 2019 में भारी वाहनों की धमक से लिंटर के सरियों के जाल से सीमेंट छूटकर गिरने लगी तो अफसर चेते।
  • 25 अगस्त 2020 को आई सेतु निगम की टीम ने पुल पर सफर को खतरनाक माना था।

जाम में फंसेंगे वाहन, जिम्मेदार नहीं दे रहे हैं ध्यान

किला पुल तैयार है, पर ट्रैफिक चालू नहीं होने से लोग जाम से जूझ रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती है। अलखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। मंदिर की तरफ पर आने जाने के लिए श्रद्धालुओं व आसपास की जनता को बेवजह जाम से जूझना पड़ेगा। बुधवार से ट्रैफिक शुरू हो गया होता तो राहत मिलती पर देरी के चलते दिल्ली, रामपुर और मुरादाबाद की ओर आने-जाने वाले वाहन जाम झेल रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें