फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेम-प्रसंग में युवक ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। प्रेम-प्रसंग में युवक ने कीटनाशक पदार्थ खा लिया। मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब थाना क्षेत्र के गांव भदपुरा मोड़ की सड़क किनारे वह बेसुध हालात में मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे सीएचसी फरीदपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार महिपाल भगवंतपुर, फरीदपुर का रहने वाला है। कई वर्षों से वह भदपुरा गांव मे अपनी बहन के साथ आकर रहने लगा था। बहन की शादी करने के बाद वह अकेला ही रहता था। उसका किसी महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

करीब चार महीनों पहले वह महिला को अपने साथ ले गया था। इसके कुछ दिनों बाद महिला फिर से अपने पति के साथ चली गई। इसी बात को लेकर युवक ने मंगलवार सुबह कीटनाशक पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह बेसुध होकर खेतों में गिर गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल भिजवाया।
महिपाल की बहन राजकुमारी और बहनोई जगराम निवासी धर्मपुर कंकलिया, मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर निवासी रात में थाने पहुंचे, तब पुलिस ने पंचनामा भरा। उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है कि उसके साथ क्या हुआ है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रेम-प्रसंग की बात की चर्चा की जांच की जाएगी। मौत का कारण भी तभी स्पष्ट हो पाएगा। संवाद

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें