फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी मैराथन में आज दौड़ेंगे वृद्ध और जवान

Sun, 24 Jan 2016 12:59 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट बोर्ड की ओर से मिनी मैराथन रविवार को कैंट क्षेत्र में आयोजित की जा रही है। इंवर्टिस विश्वविद्यालय, लहाग, वस्त्र मंत्रालय व सेना के सहयोग से होने वाली इस मैराथन में वृद्ध और जवान सभी दौड़ेंगे। इसमें लगभग ढाई हजार लोग हिस्सा ले रहे हैं। इसमें खास तौर से हाकी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रजनी दीक्षित भी शामिल होंगी।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के सीईओ प्रमोद कुमार सिंह, इंवर्टिस के चांसलर उमेश गौतम व कपड़ा राज्य मंत्री के ओएसडी रमेश जैन ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका शुभारंभ कपड़ा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार कैंट के मेजर ध्यान चंद्र स्टेडियम से प्रात: साढ़े नौ बजे हरी झंडी दिखा कर करेंगे। इस दौरान आर्मी स्टेशन कमांडर एवं कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एएन झा, अमर पाल सिंह, एजम कमांडेंट सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
सीईओ ने बताया कि पांच किलोमीटर की इस रेस में दस अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं। इसमें दो, डेढ़ और एक हजार रुपये के प्रथम द्वितीय व तृतीय नकद इनाम रखे गए हैं। दौड़ से पहले सुबह 7 से 8 बजे के बीच टी-शर्ट का वितरण आरएन टैगोर इंटर कालेज में किया जाएगा। सुबह आठ बजे से सभी को स्टेडियम में एसेंबिल होना है। इस दौरान स्टेडियम प्रभारी एमए खान भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें