फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का आदेश ठेंगे पर, खुले रहे कांवेंट स्कूल

Sat, 23 Jan 2016 01:29 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के कांवेंट स्कूल डीएम के निर्देशों से कोई सरोकार नहीं रखते, शायद इसीलिए लगातार सूचना जारी करने के बाद भी शुक्रवार को कई स्कूलों में बच्चे बुलाए गए। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो स्कूलों में बच्चे ठिठुरते मिले। हालांकि कारण बताए जाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने कहा कि अगर शनिवार को स्कूल खुले मिले तो सीधे एफआईआर होगी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में शिकायत आने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मंगला, डीआईओएस गजेंद्र कुमार और बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र स्वरूप की टीम ने स्कूलों का दौरा किया। सबसे पहले कैंट स्थित बिशप कोनरॉड स्कूल पहुंचे। यहां काफी बच्चे आए हुए थे। अधिकारियों ने नाराजगी जताई तो स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यहां नए प्रधानाचार्य की ज्वाइनिंग हुई है, जिनके स्वागत में बच्चों को बुलाया गया। स्कूल तुरंत बंद करने और शनिवार को भी बच्चों को न बुलाने को भी कहा। इसके बाद टीम केंद्रीय विद्यालय जेएलए पहुंची। यहां तीन से चार सौ बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी। स्कूल प्रबंधन ने अधिकारियों को बताया कि उनके क्षेत्रीय कार्यालय से कोई सूचना छुट्टी की नहीं आई, इस पर अधिकारी भड़क उठे। उन्हाेंने बताया कि जिला प्रशासन का आदेश बच्चों के लिए है, इसलिए इस पर कोई कारण नहीं चलेगा। सेंट मारिया स्कूल में भी बच्चे एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे, अधिकारी इन्हें भी समझाकर चले गए। नकटिया स्थित कई स्कूल भी खुले रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें