फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर झांकियों से मोहा मन

Sat, 23 Aug 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
पलिया के प्रेम मंदिर में सजी राधा-कृष्ण की झांकी। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। जन्माष्टमी पर्व के बाद भगवान श्रीकृष्ण की छठी का आयोजन भी मंदिरों और मोहल्लों में बनाए गए डोलों व झांकियों के पास किया गया। इसमें कहीं पूड़ी-सब्जी तो कहीं कढ़ी-चावल का वितरण किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अहिरान स्थित प्रेम मंदिर में भी धूमधाम से छठी मनाई गई। भक्तों ने यहां सुंदर-सुंदर झांकियों व भजनों का आनंद लेने के साथ ही प्रसाद ग्रहण किया।मटैहिया गांव में कन्हैया जी के भजन व कथा का आयोजन किया गया। गांव के अशोक कुमार गुप्ता के यहां डोल सजाया गया है। यहां राहुल गुप्ता, पंडित अनुराग शास्त्री द्वारा भजन पेश किए गए, जबकि हिमांशु, सोनम कश्यप, बबली कश्यप, अनमोल आदि द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां पेश की गईं, जिसकी सभी ने सराहना की।
रातभर यहां जन्माष्टमी के दिन से भजन कीर्तनों का आयोजन किया जा रहा है। शहर के मोहल्ला इंद्रानगर में बलदेव वैदिक इंटर काॅलेज के पीछे भी डोल सजाया गया है। यहां विद्युत विभाग के पूर्व बाबू के यहां सजे ढोल में पूरा मोहल्ला देर रात तक भजनों का आनंद लेता रहा। शुक्रवार को यहां भी भंडारे का आयोजन किया गया।

पलिया के प्रेम मंदिर में सजी राधा-कृष्ण की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें