फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: बरेली में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने दी राहत, 26 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी

Fri, 22 Aug 2025 05:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में शुक्रवार को मौसम में बदलाव हुआ। दोपहर के वक्त बारिश हुई। वहीं 26 अगस्त तक तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
बरेली में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जन्माष्टमी के बाद से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार का दिन राहत लेकर आया। सुबह से मंडरा रहे बादल दोपहर के वक्त जमकर बरसे। शहर में दोपहर करीब 12 बजे 20 मिनट तक बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके बाद आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


उमस से बेहाल थे लोग 
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के बाद अब तेज धूप का सामना शहरवासी कर रहे थे। उष्मीय विकिरण से सामान्य से कम दर्ज हो रहा पारा भी दो से तीन डिग्री ज्यादा तपिश का अहसास करा रहा था। बृहस्पतिवार को दिन भर तेज धूप रही। बीच-बीच में बादल छाए लेकिन बारिश का मिजाज नहीं बन सका। अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़त के बाद 34.3 डिग्री और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें