पड़ोसी, उसकी पत्नी और बेटी पर रिपोर्ट
मोहनलाल ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं पत्नी चंपा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित ने शाही थाना पुलिस सूचना दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक शाही सतीश कुमार नैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहनलाल की तहरीर पर हेमपाल उसकी पत्नी शांति एवं बेटी माया के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वे पहले ही घर से फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक शाही सतीश कुमार नैन ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
आरोपियों से है पुरानी रंजिश
पीड़ित मोहनलाल के मुताबिक आरोपी उससे काफी समय से रंजिश रखते थे। वर्ष 1979 में 16 बीघा जमीन के लेकर आरोपी के बाबा कल्लू से कोर्ट में मुकदमा चला था। वह मुकदमा जीत गए थे। उसी रंजिश को लेकर आरोपी उससे आए दिन झगड़ा फसाद करते थे।