फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवा से लुढ़ककर 6.1 डिग्री पर पहुंचा तापमान

विज्ञापन
मौसम - शुक्रवार को मौसम ठंडा होने की बजह से माँ अपने बच्चे को बचाती दिखी महिला।
विज्ञापन
बरेली। पहाड़ों से मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही सर्द हवा ने धूप को भी बेअसर कर दिया। धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन कम नहीं हो रही। चार दिनों से बढ़ती जा रही ठंड के चलते तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हो रही है। दो दिन में अधिकतम तापमान में पांच और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। शनिवार को भी शीतलहर चलने और कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई 36 एमएमम बारिश के चलते नमी का स्तर सौ फीसदी पहुंच चुका है। शुक्रवार को दोपहर बारह बजे के बाद हल्की धूप खिली जो दोपहर तीन बजे तक ही रही, मगर सर्द हवा के चलते धूप कोई राहत नहीं दे सकी। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक पहाड़ों से हवा के प्रवेश का दौर जारी है। पांच दिन तक लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम यानी 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौमस विशेषज्ञ ने पांच दिन बाद फिर बूंदाबांदी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें