बरेली। कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को एक लाख लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष 66676 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 27800, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 9807, 45 पार के 21574 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 20427 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी। कुल टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 66.68 फीसदी दर्ज हुआ।