फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में संदिग्ध हालात में मृत पड़ा मिला शाहजहांपुर का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार के गांव खमरिया गदियाना निवासी संतोष कुमार (28) की हिमाचल प्रदेश के जनपद सोलन में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

संतोष कुमार 21 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के जनपद सोलन के कस्बा नालागढ़ में साबुन बनाने वाली फैक्टरी में काम करने गया था। 15 दिन पूर्व उसने अपने छोटे भाई अवनीश को भी काम पर बुला लिया था। संतोष के साथ उसकी पत्नी पुष्पा देवी भी रहती थी। मंगलवार सुबह संतोष का शव किराए के घर में बाथरूम में पड़ा मिला। अवनीश की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
संतोष के पिता ने बंडा थाना क्षेत्र के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। बंडा का युवक संतोष के पड़ोस में ही किराए के कमरे में रहकर नालागढ़ में काम करता है। संतोष की मौत की जानकारी पाकर परिवार के लोग नालागढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें