फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक: बरेली होकर गुजरेंगी कानपुर सेंट्रल रूट की पांच ट्रेनें, इस गाड़ी का भी रूट बदला

Tue, 24 Mar 2026 12:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर मरम्मत कार्य के कारण मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। इनमें से पांच ट्रेनों को मुरादाबाद-बरेली होकर गुजारा जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-लखनऊ रेलखंड में पटरियों की मरम्मत के कारण मेगा ब्लॉक दो अप्रैल से 13 मई तक रहेगा। इस दौरान दिल्ली से कानपुर होते हुए लखनऊ की ओर जाने वाली पांच ट्रेनों को मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ होते हुए डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा बरेली होकर गुजरने वाली कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस का भी मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी बरेली होते हुए नहीं गुजरेगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि मेगा ब्लॉक के कारण 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन, आठ, 10, 15, 17, 22, 24, 29 अप्रैल और एक, छह, आठ व 13 मई को कानपुर सेंट्रल से इटावा होते हुए दिल्ली, अंबाला, जम्मूतवी पहुंचेगी। इसका गाड़ी का संचालन उन्नाव, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद होते हुए किया जाता है।

ये ट्रेन बरेली होकर गुजरेगी 
कानपुर सेंट्रल होते हुए चलने वाली 12004 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन जनशताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली के रास्ते चलाई जाएगी। 20921 बांद्रा टर्मिनल-लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ, कानपुर सेंट्रल के स्थान पर लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद होते हुए चलाई जाएगी।
विज्ञापन


विशेष ट्रेनों में 02563-64 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी का संचालन दो अप्रैल से 13 मई तक बुढ़वल-लखनऊ, कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें