कोहरे के चलते ट्रेनों के लेट और रद्द होने से परेशान यात्रियों की अब मेगा ब्लॉक मुसीबत बढ़ाएगा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक रविवार को मेगा ब्लॉक लेने की तैयारी की जा रही है। रेलवे ने पहले ही अलर्ट जारी करके यात्रियों से सहयोग देने के लिए कहा है।
ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए पटरी बदलने का काम तेजी से चल रहा है। रविवार को बरेली सेक्शन में मेगा ब्लॉक होगा। अप लाइन पर इंजीनियरिंग विभाग की टीमें मरम्मत के काम में जुटेंगी। इस दौरान छह से सात घंटे के लिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर खड़ा रखा जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक मेगा ब्लॉक रविवार से एक दिन पहले यानी शनिवार को भी लिया जा सकता है, लेकिन इसकी अनुमति अभी रेलवे मुख्यालय से नहीं आई है।