फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा सिटी की डिग्गी में मिला मांस

Wed, 30 Sep 2015 01:12 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। पुलिस के कड़े रुख के बाद भी पशु तस्करों के हौसले बुलंद है। मंगलवार को बड़ा बाईपास पर होंडा सिटी कार की डिग्गी से पुलिस ने चार क्विंटल मांस बरामद किया है। कार के नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह नौ बजे फरीदपुर की तरफ से होंडा सिटी कार रामपुर दिशा में जा रही थी। इस दौरान बड़ा बाईपास पर कचौली गांव के पास पहिए में पंचर होने से कार सड़क किनारे खेत में घुस गई। जैसे ही कार नीचे उतरी कार की डिग्गी से मांस गिरने लगा। इससे घबराकर कार में सवार लोग मौके से भाग गए। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पहले दरागा कमल सिंह मौके पर पहुंचे। उसके एसओ राजवीर सिंह यादव भी आ गए। करीब तीन घंटे बाद पुलिस कार को लेकर थाने आई। इससे पहले पुलिस और राहगीरों में मांस को लेकर बहस होती रही। लोगों का कहना था कि मांस प्रतिबंधित पशु का है। जबकि पुलिस का कहना था कि मांस काले जानवर का है। मौके पर भीड़ जमा होते देख पुलिस कार को थाने ले गई। थाने में पशु चिकित्सक महावीर सिंह यादव को बुलाकर मांस का सैंपुल कराया है। पशु चिकित्सक ने बताया कि कार से बरामद मांस प्रतिबंधित पशु का ही है। इसके बाद पुलिस ने दरोगा कमल सिंह की तरफ से अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा लिखवा दिया। एसओ ने बताया कि कार का नंबर डीएल 2 सी-एबी0738 है। नंबर के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें