फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया के समर्थन में फेसबुक तिरंगे के रंग में रंगा

Tue, 29 Sep 2015 01:32 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डिजिटल इंडिया के प्रमोशन में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलिकान वैली में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से मुलाकात की। इसके बाद जुकरबर्ग ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल को तिरंगे के रंग में रंग लिया और फेसबुक के यूजरों से भी डिजिटल इंडिया का समर्थन करने का आह्वान किया। फेसबुक ने इसका लिंक भी उपभोक्ताओं की आईडी पर उपलब्ध करवाया कि आप भी डिजिटल इंडिया को सपोर्ट करें। इसके बाद देखते ही देखते डिजीटल इंडिया के समर्थन में आंधी आ गई। हर दूसरे भारतीय ने फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल फोटो को तिरंगे के रंग में रंग डाला।
विज्ञापन

जुकरबर्ग के आह्वान ने फेसबुक पर क्रांति लाने का काम किया। युवा से लेकर हर आयु वर्ग में अपनी प्रोफाइल को अपडेट करने की होड़ सी दिखी। फेसबुक पर एफबी.कॉम/सपोर्टडिजिटलइंडिया पर क्लिक करते ही यूजर की प्रोफाइल पर तिरंगे की डिजाइन बन रही है। हालांकि कई ऐसे भी लोग फेसबुक पर नजर आए जिन्हाेंने इसका समर्थन नहीं किया। बरेली के युवाआें में भी दिन भर इसको लेकर चर्चा होती रही। डीडीपुरम स्थित एक रेस्टोरेंट में अंकिता अग्रवाल और स्वाती दीक्षित कोचिंग के बाद पहुंची। बाद में आईं दो दोस्त रुचि मेहता और अकांक्षा द्विवेदी ने उन्हें फेसबुक के बारे में जानकारी दी। फिर क्या अंकिता और स्वाती ने भी अपनी डीपी चेंज कर डाली। इसी तरह जिला महिला अस्पताल की स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि गुप्ता ने शाम को फुरसत में जब फेसबुक चेक किया तो डीपी बदलने में जरा भी देर नहीं लगाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें