402 सीटें चेयरकार में हैं खाली
लखनऊ से मेरठ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में रविवार, सोमवार व बुधवार को तीनों दिन 402 सीटें खाली हैं। एग्जीक्यूटिव क्लास में इन्हीं दिनों में क्रमशः 31, 37, 36 सीटें रिक्त हैं। वहीं, रूट की अन्य ट्रेनों राज्यरानी एक्सप्रेस में चेयरकार में रविवार, सोमवार व मंगलवार को क्रमश: पांच, 73, 78, थर्ड एसी में एक, 31, 45, सेकंड एसी में आठ, 10, 11 सीटें खाली हैं।
419 रुपये है कैटरिंग चार्ज : लखनऊ से मेरठ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में कैटरिंग का अधिकतम चार्ज 419 रुपये है। लखनऊ से मेरठ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में कैटरिंग चार्ज 308 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास में 369 रुपये है।